रांची : दहेज के लिए रांची की बेटी की हत्या, पति व ससुर हिरासत में

गया जिले के बाराचट्टी के शर्मा गांव में हुई थी शादी रांची : दहेज के लिए गया के बाराचट्टी के शर्मा गांव निवासी रवि साव की पत्नी रिंकी देवी की हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में मृतका के भाई मनोज साव ने हत्या करने का आरोप बहनोई व उसके घरवालों पर […]

गया जिले के बाराचट्टी के शर्मा गांव में हुई थी शादी
रांची : दहेज के लिए गया के बाराचट्टी के शर्मा गांव निवासी रवि साव की पत्नी रिंकी देवी की हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में मृतका के भाई मनोज साव ने हत्या करने का आरोप बहनोई व उसके घरवालों पर लगाते हुए सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल सुखदेवनगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर रवि साव व उसके पिता सूरज साव को हिरासत में ले लिया है़ पुलिस का कहना है कि जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाराचट्टी थाना को भेज दी जायेगी.
जानकारी के मुताबिक मनोज सुखदेव नगर के न्यू मधुकम रोड नंबर-पांच के रहनेवाले हैं. उन्होंने बताया कि रिंकी पांच साल की बच्चे नीतीश की मां थी और आठ माह की गर्भवती थी़ दहेज की मांग करने पर कुछ दिन पहले ही 50 हजार रुपये, गहने व कुछ सामान के साथ रिंकी को ससुराल भेजा गया था़ मनोज के मुताबिक मंगलवार की रात रिंकी के ससुरालवालों ने बताया कि तुम्हारी बहन को सांप ने डंस लिया है़ दूसरी तरफ मनोज के ससुरालवाले जो शर्मा गांव में ही रहते हैं, उनलोगों ने बताया कि रिंकी के साथ मारपीट की गयी थी.
उसके बाद हमलोगों ने बाराचट्टी थाना को फोन किया़ बाराचट्टी पुलिस पहुंची और रिंकी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गयी थी़ इसके बाद मनोज के घरवाले बाराचट्टी पहुंचे और रिंकी का शव रांची ले अाये़ उसके साथ रवि साव व सूरज साव भी रांची आये़ मनोज के अनुसार रवि के कपड़े पर खून के धब्बे थे, इससे पूरी आशंका है कि बहन की हत्या की गयी है़ रवि बर्तन का व्यवसाय करता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >