रांची : राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का असर शुक्रवार को एचइसी सेक्टर चार स्थित इएसआइ अस्पताल में दिखा. जर्जर भवन में सिपेज के कारण कमरे में जलजमाव हो गया. इस कारण इलाज कराने आये मरीजों को लौटना पड़ा. अस्पताल के रजिस्ट्रार त्रिभुवन कुमार ने बताया कि यहां कुल सात कमरा है. सभी कमरे की छत व दीवार से पानी का सिपेज होता है. इस कारण कंप्यूटर, कमरा में रखी फाइल, उपकरण आदि पानी में भींग गये. उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज आते हैं. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ पूनम चौधरी व अन्य नर्सिंग स्टाफ इधर-उधर खड़े नजर आये.
रांची : इएसआइ अस्पताल में भरा पानी, मरीज लौटे

रांची : इएसआइ अस्पताल में भरा पानी, मरीज लौटे
Copied link
रांची : राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का असर शुक्रवार को एचइसी सेक्टर चार स्थित इएसआइ अस्पताल में दिखा. जर्जर भवन में सिपेज के कारण कमरे में जलजमाव हो गया. इस कारण इलाज कराने आये मरीजों को लौटना पड़ा. अस्पताल के रजिस्ट्रार त्रिभुवन कुमार ने बताया कि यहां कुल सात कमरा […]