रांची : जमीन मेरी है,लगान भी दे रही हूं : श्यामापति

रांची : प्रभात खबर में 21 अक्तूबर को प्रकाशित ‘ सेल डीड बदल कर पूर्व सैनिक की जमीन बेची’ शीर्षक समाचार पर श्यामापति देवी ने अपना पक्ष पेश किया है. उन्होंने खबर को भ्रामक और गलत बताया है. साथ ही यह दावा किया है कि वर्ष 1969 में दूबराज साहू और गांगू साहू दोनों भाइयों […]

रांची : प्रभात खबर में 21 अक्तूबर को प्रकाशित ‘ सेल डीड बदल कर पूर्व सैनिक की जमीन बेची’ शीर्षक समाचार पर श्यामापति देवी ने अपना पक्ष पेश किया है. उन्होंने खबर को भ्रामक और गलत बताया है.
साथ ही यह दावा किया है कि वर्ष 1969 में दूबराज साहू और गांगू साहू दोनों भाइयों ने पुनदाग स्थित खाता नंबर 120 की अपनी जमीन उनसे बेची थी. जमीन की रजिस्ट्री तीन अक्तूबर 1969 को हुई थी. इस सेल डीड का नंबर 8602 है, जो रजिस्ट्री कार्यालय के वॉल्यूम नंबर 61 में संधारित है. संबंधित जमीन का दाखिल खारिज भी उनके नाम पर है. जमीन पर उनका शांतिपूर्ण कब्जा है और वह लगान का भुगतान कर रही हैं. रजिस्ट्री कार्यालय ने उन्हें डीड की सर्टिफाइड कॉपी भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >