Ranchi : एयरपोर्ट क्षेत्र में छापामारी करने गयी एक्साइज की टीम पर शराब माफिया ने किया हमला

रांची : राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अवैध शराब माफिया के ठिकानों पर छापामारी करने गयी एक्साइज की टीम पर हमला कर दिया गया. शराब माफियाओं ने पत्थर से एक्साइज की टीम पर हमला किया. हमले में एक सिपाही चोटिल हो गया. शराब माफिया की ओर से की गयी […]

रांची : राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अवैध शराब माफिया के ठिकानों पर छापामारी करने गयी एक्साइज की टीम पर हमला कर दिया गया. शराब माफियाओं ने पत्थर से एक्साइज की टीम पर हमला किया. हमले में एक सिपाही चोटिल हो गया.

शराब माफिया की ओर से की गयी पत्थरबाजी से घबराकर आबकारी विभाग की टीम वहां से बैरंग लौट गयी. बताया जाता है कि विभागीय कार्रवाई से पहले आबकारी की टीम ने स्थानीय थाना को सूचना नहीं दी थी. फलस्वरूप उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था.

पत्थरबाजी में घायल एक्साइज डिपार्टमेंट के सिपाही को इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. इस संबंध में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >