रांची : रिम्स ने स्वास्थ्य विभाग को 26 डॉक्टरों की सूची भेजी

रांची : रिम्स प्रबंधन ने 26 सरकारी डाॅक्टरों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है. बताया जाता है कि इस सूची में करीब अाठ डाॅक्टरों का नाम शामिल नहीं किया गया है. आधी-अधूरी सूची भेजने के कारण डॉक्टराें में आक्रोश है. कई डॉक्टरों ने रिम्स प्रबंधन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए […]

रांची : रिम्स प्रबंधन ने 26 सरकारी डाॅक्टरों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है. बताया जाता है कि इस सूची में करीब अाठ डाॅक्टरों का नाम शामिल नहीं किया गया है. आधी-अधूरी सूची भेजने के कारण डॉक्टराें में आक्रोश है. कई डॉक्टरों ने रिम्स प्रबंधन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि लगता है कि रिम्स प्रबंधन कुछ डाॅक्टरों पर मेहरबान है. रिम्स में वर्ष 2002 से पूर्व सरकार द्वारा करीब 34 डॉक्टरों को नियुक्त किया गया था, जो रिम्स के विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं.
गौरतलब है कि राज्य के तीन नये मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी है. प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर सरकार को खोजने से नहीं मिल रहे हैं. मेडिकल कॉलेजों का संचालन सही से हो और एमबीबीएस के लिए नामांकन लिये विद्यार्थियों का भविष्य अधर में न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग रिम्स के डॉक्टरों को वहां भेजना चाहता है.
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स प्रबंधन से एक सप्ताह पहले सरकारी डॉक्टरों की सूची मांगी थी. इधर, रिम्स के डॉक्टराें ने स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को पत्र भेज कर स्थानांतरण नहीं करने का आग्रह किया है. पत्र में कहा गया है कि एमसीअाइ ने शिक्षकाें की कमी को देखते हुए सीट को कम करने का आदेश जारी किया था. उस समय हम डॉक्टरों की नियुक्ति से यह संकट दूर हुआ था.
अगर सूची में किसी का नाम छूट गया है, तो नये सिरे से सूची तैयार कर फिर से विभाग को भेजी जायेगी. यह सूची ऑफिस कार्यालय से तैयार करायी गयी है. इसलिए त्रुटि संभव है.
डाॅ दिनेश कुमार सिंह, निदेशक, रिम्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >