रांची : प्रदेश राजद की ओर से 20 अक्तूबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है. रैली हरमू मैदान में दिन के 11 बजे से होगी. इसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे. शनिवार को रांची पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीतिक में राजद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
भ्रष्टाचार के कारण झारखंड के लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ : तेजस्वी
रांची : प्रदेश राजद की ओर से 20 अक्तूबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है. रैली हरमू मैदान में दिन के 11 बजे से होगी. इसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे. शनिवार को रांची पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा […]

कभी सत्तापक्ष तो कभी विपक्ष में रहकर राजद जन सरोकार से जुड़ा रहा है. झारखंड से मेरा राजनीति से परे भी भावनात्मक जुड़ाव रहा है. बिहार की तरह झारखंड का स्थान भी हमारे हृदय में मां समान ही है. पर बिहार के साथ-साथ झारखंड की दयनीय स्थिति देख कर मन आहत हो जाता है.
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, गरीबी, कुपोषण, भ्रष्टाचार निवारण से परे राजनीति एक अलग ही दुष्प्रचार के ढ़र्रे पर चल रही है. भ्रष्टाचार व पूंजीवाद के कारण झारखंड वासियों तक लाभ नहीं पहुंच पा रहा है. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह व कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तेजस्वी का स्वागत किया.