होटल लैंडमार्क के मालिक के पुत्र की हादसे में मौत

बोकारो : लालपुर स्थित होटल लैंड मार्क के मालिक अजीत कोठारी के इकलौते पुत्र विनीत कोठारी (40 वर्ष) की मौत बोकारो में सड़क दुर्घटना में सोमवार को हो गयी. वह कोलकाता से रांची अपनी डुकाटी मॉन्स्टर बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान बोकारो के बिरसा बासा चौक पर बाइक स्कूल बस से टकरा गयी. […]

बोकारो : लालपुर स्थित होटल लैंड मार्क के मालिक अजीत कोठारी के इकलौते पुत्र विनीत कोठारी (40 वर्ष) की मौत बोकारो में सड़क दुर्घटना में सोमवार को हो गयी. वह कोलकाता से रांची अपनी डुकाटी मॉन्स्टर बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान बोकारो के बिरसा बासा चौक पर बाइक स्कूल बस से टकरा गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान की. इसके बाद परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी.

छह घंटे बाद अजीत कोठारी व परिवार के अन्य सदस्य बोकारो पहुंचे. पुत्र का शव देख पिता अजीत कोठारी बेसुध हो गये. परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें ढाढंस बंधाया. इसके बाद परिजन शव लेकर रांची लौट आये. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर एक बजे हरमू मुक्तिधाम में विनीत का अंतिम संस्कार किया जायेगा.
अंतिम यात्रा उनके मोरहाबादी के टैगोर हिल स्थित आवास से निकाली जायेगी.
ोलकाता से रेसिंग बाइक से जा रहे थे रांची : विनीत रेसिंग बाइक डुकाटी मॉन्स्टर (डब्ल्यूबी01एएल-0823) से सोमवार की सुबह कोलकाता से रांची के लिए चले थे. इसी दौरान दिन के करीब दस बजे बोकारो में बस से बाइक टकरा गयी. जानकारी के अनुसार, विनीत का कोलकाता में बोटलिंग का प्लांट था. वह अक्सर रांची बाइक से आते-जाते थे. वह अपने पीछे पत्नी चारू कोठारी, बेटे यशवर्धन कोठारी और बेटी आन्या कोठारी को छोड़ गये है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >