रांची : कोल्हान में ऐतिहासिक रही जन आशीर्वाद यात्रा : भाजपा

रांची : भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की कोल्हान में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा शानदार, सफल और ऐतिहासिक रही़ कोल्हान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का लोंगो ने जोरदार स्वागत किया़ कोल्हान की जनता पूरी तरह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है़ श्री शुक्ल ने […]

रांची : भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की कोल्हान में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा शानदार, सफल और ऐतिहासिक रही़ कोल्हान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का लोंगो ने जोरदार स्वागत किया़ कोल्हान की जनता पूरी तरह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है़
श्री शुक्ल ने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व में किसानों के हितों में सफलतापूर्वक किये बहुआयामी कार्यों से किसानों में खुशी है़ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत नये लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 11.51 लाख किसानों के खाते में पहुंच गयी है़
दीपावली के बाद दूसरी किस्त देने की घोषणा से भी लोगों का भरोसा बढ़ा है़ झारखंड की सरकार ने सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को हर स्तर पर मूर्त रूप दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >