रांची : कुरमी विकास मोर्चा ने सरिता को खिजरी से बनाया उम्मीदवार

रांची : कुरमी विकास मोर्चा कोर कमेटी की बैठक शनिवार को होटल गंगा आश्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी देने का निर्णय लिया गया. वहीं खिजरी विधानसभा से सरिता तिर्की को उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी. इसकी औपचारिक घोषणा 15 अक्तूबर को की जायेगी. […]

रांची : कुरमी विकास मोर्चा कोर कमेटी की बैठक शनिवार को होटल गंगा आश्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी देने का निर्णय लिया गया. वहीं खिजरी विधानसभा से सरिता तिर्की को उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी. इसकी औपचारिक घोषणा 15 अक्तूबर को की जायेगी.
बैठक में मोर्चा का विस्तार किया गया. श्रीनाथ महतो और राजकुमार महतो को केंद्रीय उपाध्यक्ष, संजय लाल महतो, नंदलाल महतो व ललित महतो को केंद्रीय सदस्य बनाया गया तथा रामदयाल महतो को रांची जिला अध्यक्ष तथा वीरेंद्र महतो को जिला सचिव बनाया गया.
बैठक में जलेश्वर महतो को खिजरी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी तथा सरिता तिर्की को महिला मोर्चा का रांची जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.बैठक में रामपोदो महतो, राजेंद्र महतो, ओमप्रकाश महतो, रूपलाल महतो, श्रीनाथ महतो, विराट महतो, राजकुमार महतो, अनिल महतो, जगरनाथ महतो, कुमार तन्नु, वीरेंद्र कुमार महतो, संजय महतो, सोनालाल महतो, ललित महतो, नंदलाल महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >