रातू : कुआं में नहाने गया था, डूबने से हुई मौत

रातू : थाना क्षेत्र के जामुनटोली रातू निवासी कमलेश उरांव (25 वर्ष) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कमलेश शुक्रवार की सुबह अपने खेत में बने कुआं पर नहाने गया था. देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. परंतु उसका पता नहीं चला. शनिवार […]

रातू : थाना क्षेत्र के जामुनटोली रातू निवासी कमलेश उरांव (25 वर्ष) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कमलेश शुक्रवार की सुबह अपने खेत में बने कुआं पर नहाने गया था. देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. परंतु उसका पता नहीं चला. शनिवार की सुबह कुएं के समीप उसका कपड़ा व चप्पल मिला. ग्रामीणों ने कुआं में झग्गर डाला, तब शव होने का पता चला.
शव बाहर निकालने पर परिजनों ने उसकी पहचान की. कमलेश मजदूरी करता था. आठ माह पूर्व ही उसकी शादी ताला (चान्हो) की तेतरी कुमारी से हुई थी. इधर, शव मिलने की सूचना पर रातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पंचनामा किया. परिजनों के आवेदन पर मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >