लौट रहा मॉनसून झारखंड पहुंचा, हुई झमाझम बारिश

रांची : इस बार झारखंड में करीब 15 दिन देर से मॉनसून आया था. इसलिए इसका लौटना भी देर से ही हो रहा है. लौट रहे मॉनसून का असर शनिवार को झारखंड पर भी दिखा. राजधानी में सुबह से ही बादल छाये हुए थे. दोपहर ढाई बजे के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गयी. मौसम […]

रांची : इस बार झारखंड में करीब 15 दिन देर से मॉनसून आया था. इसलिए इसका लौटना भी देर से ही हो रहा है. लौट रहे मॉनसून का असर शनिवार को झारखंड पर भी दिखा. राजधानी में सुबह से ही बादल छाये हुए थे. दोपहर ढाई बजे के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में करीब 23 मिमी बारिश हुई. विभाग ने कहा है कि 13 से 15 अक्तूबर तक आसमान साफ रह सकता है. 16 अक्तूबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >