रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से 12 अक्टूबर से सभी 17 मंडलों में विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही मंडल प्रभारियों से बूथ स्तर की जानकारी ली जायेगी. अभियान के दौरान मंडल कोर कमेटी और शक्ति केंद्र की बैठक कर सांगठनिक संरचना की समीक्षा कर इसे अंतिम रूप दिया जायेगा.
इसमें मोहल्ला कमेटी के साथ ही बूथ स्तर पर अपार्टमेंट प्रमुख का गठन कर संगठन के कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. महानगर भाजपा अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि मिशन 2019 को लेकर महानगर भाजपा की तैयारी जोरों पर है. विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व यह उनकी अंतिम तैयारी है.
