रांची : किशोर एक्सपोर्ट की यूनिट का उदघाटन 19 को

रांची : रांची के ओरमांझी कुल्ही में किशोर एक्सपोर्ट के दूसरी रेडिमेड गारमेंट फैक्ट्री का उदघाटन 19 अक्तूबर को होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास इस फैक्ट्री का उदघाटन करेंगे. गौरतलब है कि मोमेंटम झारखंड के दौरान किशोर एक्सपोर्ट ने एमओयू किया था. राज्य सरकार के पहले ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में किशोर एक्सपोर्ट को ओरमांझी के कुल्ही […]

रांची : रांची के ओरमांझी कुल्ही में किशोर एक्सपोर्ट के दूसरी रेडिमेड गारमेंट फैक्ट्री का उदघाटन 19 अक्तूबर को होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास इस फैक्ट्री का उदघाटन करेंगे. गौरतलब है कि मोमेंटम झारखंड के दौरान किशोर एक्सपोर्ट ने एमओयू किया था. राज्य सरकार के पहले ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में किशोर एक्सपोर्ट को ओरमांझी के कुल्ही में जमीन दी गयी थी.
वहां पहले एक यूनिट आरंभ कर दिया गया था, जहां 450 लोग काम कर रहे हैं. अब इसी कंपनी के विस्तारीकरण के तहत दूसरी यूनिट 19 अक्तूबर को चालू होगी. दूसरी यूनिट में 15 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. नयी यूनिट में 700 लोगों को रोजगार मिलेगा. किशोर एक्सपोर्ट के जीएम गौरव कुमार ने बताया कि यहां रेडिमेड गारमेंट्स तैयार होंगे, जिसे यूरोपियन देशों में निर्यात किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >