रांची : 15 नये सिटी मैनेजरों को मंत्री ने बांटा नियुक्ति पत्र

रांची : नगर विकास विभाग ने 15 नये सिटी मैनेजर (नगर प्रबंधक) की नियुक्ति की है. गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मंत्री सीपी सिंह ने उनको नियुक्ति पत्र बांटा. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि उनसे नगर के प्रबंधन में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की. कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सरकार […]

रांची : नगर विकास विभाग ने 15 नये सिटी मैनेजर (नगर प्रबंधक) की नियुक्ति की है. गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मंत्री सीपी सिंह ने उनको नियुक्ति पत्र बांटा. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि उनसे नगर के प्रबंधन में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की. कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सरकार सेवामुक्त करने में देर नहीं करेगी. किसी के दबाव में आकर गलत काम न करें. मर्यादा में रहकर जनप्रतिनिधियों से सम्मान के साथ पेश आयें. गरीबों और विभाग के हित में काम करें.
नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ काम करें. उन्होंने नगरीय प्रशासन निदेशालय को सिटी
मैनेजरों को बेसिक ट्रेनिंग देकर नगर निकायों में भेजने के निर्देश दिये. नगरीय प्रशासन निदेशालय
के निदेशक मृत्युंजय वर्णवाल ने कहा कि सिटी मैनेजरों को पदस्थापन से पहले योजनाओं और उनकी ड्यूटी की पूरी जानकारी दी जायेगी. सिटी मैनेजर निकायों में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अमृत की योजनाओं के साथ नगर निकायों में राज्य सरकार की योजनाओं
के क्रियांवयन में महती भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में विभाग की ओर
से सहायक निदेशक डीएमए मेघना रूबी कच्छप और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.
इन सिटी मैनेजरों को मिला नियुक्ति पत्र
रणधीर कुमार वर्मा, निर्मल कुमार आशीष, उमाकांत कुमार, कुमार निशांत, ओंकार कुमार यादव, सृष्टि शुभ, प्रफुल्ल बोदरा, बेंसन रीचर्ड लकड़ा, चंदन भगत, आलोक मुर्मू, संदीप मुंडा, विशाल कुमार सुमन, कुमार शुभम बाबा, नजरुल इस्लाम व मोनिस आलम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >