रांची : मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 9 अक्‍तूबर को

रांची : रांची जिला दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नौ अक्टूबर को किया जायेगा. इसमें राजस्थान मित्र मंडल, भारतीय युवक संघ, सत्य अमर लोक, ज्योति संगम, कला संगम, त्रिकोण हवन कुंड एवं चैती दुर्गा पूजा (भुतहा तालाब) सहित सभी पूजा पंडाल एक […]

रांची : रांची जिला दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नौ अक्टूबर को किया जायेगा. इसमें राजस्थान मित्र मंडल, भारतीय युवक संघ, सत्य अमर लोक, ज्योति संगम, कला संगम, त्रिकोण हवन कुंड एवं चैती दुर्गा पूजा (भुतहा तालाब) सहित सभी पूजा पंडाल एक साथ अपराह्न 3.30 बजे नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे.

विसर्जन जुलूस अपर बाजार होते हुए शहीद चौक से, अल्बर्ट अक्का चौक, सर्जना चौक, महात्मा गांधी चौक से निकलकर पुनः कोतवाली थाना मार्ग होते हुए बड़ा तालाब में संध्या 6.30 तक मां को विदाई दी जायेगी, साथ ही सभी प्रतिमाओं का पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया जायेगा.

उपरोक्त जानकारी देते हुए अशोक पुरोहित और समिति के संयोजक मुनचुन राय ने संयुक्त रूप से शहर के सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारियों से अपील की है कि इस पुनीत व धार्मिक अनुष्ठान में अपनी भागीदारी दर्ज कर मां का अगले वर्ष पुनः आगमन का आह्वान करें. मां शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश के उन्नति, सुख-समृद्धि एवं मां भगवती अपनी कृपा सदैव झारखंडवासियों पर बनाये रहे यही कामना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >