पीएच चर्च नामकुम के यूथ कैंप का समापन आज, कहा मसीहियत कार्यस्थल में दिखे
रांची : सेंट्रल इंडिया थियोलॉजिकल सेमिनरी, मध्यप्रदेश के प्राध्यापक पास्टर निखिल राज गुप्ता ने कहा कि धार्मिकता सिर्फ चर्च में नहीं दिखनी चाहिए, बल्कि यह बाहर भी दिखे़ वह नामकुम तेतरीटोली स्थित पेंटीकोस्टल होलीनेस चर्च में शुक्रवार को आयोजित ऑल चर्जेज यूथ कैंप- 2019 में बोल रहे थे़ उन्होंने कहा कि हमारी मसीहियत हमारे कार्यस्थल में नजर आनी चाहिए़
वहां हमारी ईमानदारी, संवेदनशीलता और न्यायप्रियता जैसे गुण दिखने चाहिए़ युवाओं को इन सब चीजों की प्रेरणा लेनी चाहिए. यह आयोजन इंडियन पेंटीकोस्टल होलीनेस चर्च यूथ नामकुम ने पांच अक्तूबर तक किया है़ इस मौके पर काफी संख्या में युवा मसीही मौजूद थे.
