रांची : असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर साक्षात्कार 19 को

रांची : जेपीएससी के द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय अंतर्गत दंत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 19 अक्तूबर को लिया जायेगा. साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे से आयोग कार्यालय में होगा. अौपबंधिक रूप से साक्षात्कार के लिए 16 उम्मीदवारों को बुलाया गया है. आयोग ने नियुक्ति के लिए दिये गये 49 आवेदनों को रद्द […]

रांची : जेपीएससी के द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय अंतर्गत दंत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 19 अक्तूबर को लिया जायेगा. साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे से आयोग कार्यालय में होगा. अौपबंधिक रूप से साक्षात्कार के लिए 16 उम्मीदवारों को बुलाया गया है.
आयोग ने नियुक्ति के लिए दिये गये 49 आवेदनों को रद्द कर दिया है. आयोग द्वारा बुलावा पत्र डाक से नहीं भेजा जायेगा. अब उम्मीदवार अपना बुलावा पत्र आयोग की वेबसाइट से छह अक्तूबर से डाउनलोड कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार इसके लिए उम्मीदवार को अपनी जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर डाउनलोड करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >