जवान अखिलेश राम को तीन और खंजन महतो को लगी थीं दो गोलियां

रांची : उग्रवादी घटना में मारे गये सिपाही अखिलेश राम को तीन गोलियां लगी थीं. गोलियां दाहिनी तरफ छाती, पेट और जांघ में लगी थींऔर आरपार निकल गयी थी़ं जबकि सिपाही खंजन कुमार महतो को दो गोलियां छाती और पेट में लगी थी़ं पोस्टमार्टम हाउस के सूत्राें के अनुसार दोनों सिपाहियों की मौत एके-47 की […]

रांची : उग्रवादी घटना में मारे गये सिपाही अखिलेश राम को तीन गोलियां लगी थीं. गोलियां दाहिनी तरफ छाती, पेट और जांघ में लगी थींऔर आरपार निकल गयी थी़ं जबकि सिपाही खंजन कुमार महतो को दो गोलियां छाती और पेट में लगी थी़ं पोस्टमार्टम हाउस के सूत्राें के अनुसार दोनों सिपाहियों की मौत एके-47 की गोली लगने से होने की संभावना जतायी गयी़.
घटना के बाद रिम्स में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को झारखंड मुख्यालय ले गया़ पोस्टमार्टम के दौरान रिम्स में सिटी एसपी हरिलाल चौहान, सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, झारखंड जगुआर के इंस्पेक्टर, सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार, बरियातू थाना प्रभारी संजीव कुमार उपस्थित थे़ पोस्टमार्टम के शहीदों के पार्थिव शरीर को सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह स्कॉट करते हुए रिम्स से निकले़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >