रांची : सरकार ने मुकदमा चलाने की अनुमति दी

रांची : धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में बोकारो जिला के गोमिया थाना में दर्ज केस में विधि विभाग और सरकार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है. गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. रियाज अंसारी और जमीन हुसैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति […]

रांची : धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में बोकारो जिला के गोमिया थाना में दर्ज केस में विधि विभाग और सरकार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है. गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. रियाज अंसारी और जमीन हुसैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी गयी है. दोनों तेनुघाट ओपी क्षेत्र के रहनेवाले हैं.
जानकारी के अनुसार गोमिया थाना में आरोपियों के खिलाफ 22 अगस्त 2014 को केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने अनुसंधान में आरोप सही पाया था. जिसके बाद बोकारो एसपी ने मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए प्रस्ताव तैयार कर बोकारो डीसी को भेजा था और डीसी ने प्रस्ताव गृह विभाग के पास भेज दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >