रांची : आज पर्यटक स्थलों में इंट्री और पार्किंग फ्री

रांची : झारखंड टूरिस्ट डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड ने गांधी जयंती की 150वीं वर्षगांठ (दो अक्तूबर) पर कुछ चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया है. इस दौरान इन जगहों पर पार्किंग भी फ्री रहेगी. जेटीडीसी के महाप्रबंधक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जिन जगहों पर छूट दी जायेगी उनमें […]

रांची : झारखंड टूरिस्ट डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड ने गांधी जयंती की 150वीं वर्षगांठ (दो अक्तूबर) पर कुछ चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया है. इस दौरान इन जगहों पर पार्किंग भी फ्री रहेगी.
जेटीडीसी के महाप्रबंधक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जिन जगहों पर छूट दी जायेगी उनमें हुंडरू जलप्रपात, जोन्हा जलप्रपात, सीता जलप्रपात, दशम जलप्रपात, दशम जलप्रपात पश्चिमी छोर-खूंटी की ओर, पंचघाघ जलप्रपात, हिरनी जलप्रपात, कांके डैम पार्क, टूरिस्ट कांप्लेक्स, त्रिकूट पर्वत सहित देवघर स्थित तपोवन स्थल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >