रांची : सेवा देनेवाले भी कर्ता ऐप में रजिस्टर करायें : रघुवर दास

मुख्यमंत्री ने की कर्ता परियोजना की शुरुआत, लोग घर बैठे पा सकेंगे कई सेवाओं का लाभ रांची : सूचना तकनीक (आइटी) के इस युग में हम तकनीकों का इस्तेमाल कर आसानी से अपने रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम निबटा सकते हैं. इसी कड़ी में ‘कर्ता एेप’ की शुरुआत एक सराहनीय कदम है. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर […]

मुख्यमंत्री ने की कर्ता परियोजना की शुरुआत, लोग घर बैठे पा सकेंगे कई सेवाओं का लाभ
रांची : सूचना तकनीक (आइटी) के इस युग में हम तकनीकों का इस्तेमाल कर आसानी से अपने रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम निबटा सकते हैं. इसी कड़ी में ‘कर्ता एेप’ की शुरुआत एक सराहनीय कदम है. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में कर्ता परियोजना की शुरुआत करते हुए कही.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एेप के माध्यम से लोग प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, हाउस कीपिंग सर्विस, ड्राइवर, गार्ड, नर्सिंग आदि की सेवाएं घर बैठे पा सकेंगे. मुख्यमंत्री ने आमलोगों अपील की है कि वे इस ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें और सेवाओं का लाभ उठायें. श्री दास ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इससे जुड़े सभी सेवा प्रदाताओं की पूरी जांच कर इसमें शामिल करें.
दीपावली पर सरकार श्रमिक बहनों को साड़ी और श्रमिक भाइयों को शर्ट-पैंट देगी : मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सेवा प्रदाताओं को प्रधानमंत्री श्रमशक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग से पंजीकृत करायें. दीपावली पर सरकार बोर्ड से पंजीकृत श्रमिक बहनों को साड़ी और श्रमिक भाइयों को शर्ट-पैंट देगी.
कॉल सेंटर भी शुरू होगा : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि इस योजना से लोग घर बैठे सुविधा पा सकेंगे. इससे जुड़ी परेशानी के निदान के लिए एक कॉल सेंटर भी शुरू किया जा रहा है. मुख्य सचिव डीके तिवारी ने एेप को अधिक से अधिक यूजर फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया.
द स्वच्छ भारत पुस्तक में पहला आलेख सीएम का
रांची : स्वच्छ भारत मिशन के तहत पॉलिटिकल लीडरशिप में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों को सराहा गया है. स्वच्छ भारत मिशन के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से ‘द स्वच्छ भारत रिवॉल्यूशन’ पुस्तक जारी की गयी है. इसमें पांच सालों के दौरान स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लोगों के अनुभवों को साझा किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुस्तक की प्रस्तावना लिखी है. इस पुस्तक में पॉलिटिकल लीडरशिप चैप्टर में मुख्यमंत्री रघुवर दास के आलेख को पहला स्थान दिया गया है.
इस पुस्तक का संपादन केंद्रीय पेयजल स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने किया है. मंगलवार को पेयजल स्वच्छता विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर पुस्तक की प्रति भेंट की. यह प्रति श्री अय्यर ने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेजी है.
रानी मिस्त्री के माध्यम से महिलाओं को शौचालय निर्माण से जोड़ा : पुस्तक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिखा है कि राज्य में जन-जन की भागीदारी से किस प्रकार स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया गया है. इसमें देश में पहली बार रानी मिस्त्री के माध्यम से महिलाओं को भी शौचालय निर्माण से जोड़ा गया.
इसी प्रकार शौचालयों पर आकर्षक पेंटिंग करायी गयी. झारखंड में वर्ष 2018 के जनवरी-फरवरी में किस प्रकार स्वच्छता संकल्प अभियान चलाकर 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को जोड़ कर 3.5 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया. इसी प्रकार जून में 11 दिनों के भीतर एक लाख ग्रामीण घरों में शौचालय बनाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >