रांची : भाजपा को हराने के लिए संगठन को मजबूत करें

एनएसयूआइ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित बिना विचार के नहीं चलता है संगठन रांची : वर्तमान सरकार अत्याचारी सरकार है. भाजपा को हराने के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करें. विचारधारा ही हमारा मुख्य हथियार है. चुनाव में कितनी भी सीट पर लड़ें, यह मतलब नहीं है. यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार […]

एनएसयूआइ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

बिना विचार के नहीं चलता है संगठन

रांची : वर्तमान सरकार अत्याचारी सरकार है. भाजपा को हराने के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करें. विचारधारा ही हमारा मुख्य हथियार है. चुनाव में कितनी भी सीट पर लड़ें, यह मतलब नहीं है. यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में कहीं. श्री सहाय द नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि बिना विचार के संगठन नहीं चलता है. यह लड़ाई लंबी और सघन होने वाली है.

कमियां संगठन में हो सकती हैं. अपने इलाके के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं काे जोड़ें. वहां से नये लोग मिलेंगे.

भाजपा सरकार का काम किसी से छिपा नहीं : एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि पूरे देश में भाजपा सरकार किस तरह काम कर रही है, यह किसी से छिपा नहीं है. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमीर हाशमी, नागेश करीयप्पा, देबाश्री, इंद्रजीत, अंकित, अनिकेत, ओमप्रकाश सहित कई छात्र नेता और जिलाध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >