रांची : पंचायत स्वयंसेवक संघ के सदस्यों का अनशन चौथे दिन भी जारी

रांची : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की अोर से आयोजित आमरण अनशन का कार्यक्रम चौथे दिन भी जारी रहा. रविवार को अनशन कार्यक्रम में सारे जिलों के स्वयंसेवक शामिल रहे. संघ के सदस्यों ने स्वयंसेवकों की सेवा नियमित करने, प्रोत्साहन राशि हटा कर एक उचित मानदेय तय करने, मृत्यु होने पर परिजन को पांच लाख […]

रांची : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की अोर से आयोजित आमरण अनशन का कार्यक्रम चौथे दिन भी जारी रहा. रविवार को अनशन कार्यक्रम में सारे जिलों के स्वयंसेवक शामिल रहे. संघ के सदस्यों ने स्वयंसेवकों की सेवा नियमित करने, प्रोत्साहन राशि हटा कर एक उचित मानदेय तय करने, मृत्यु होने पर परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा देने, राज्य स्तर पर स्वयंसेवकों के मॉनिटरिंग सेल का गठन करने व बकाया प्रोत्साहन राशि देने की मांग रखी गयी है. कार्यक्रम में चंद्रदीप कुमार, आनंद गुप्ता, अजय महतो, प्रभात भूषण, रूपा मिश्रा, अमिता प्रिया लकड़ा, गुलनाज बनो, सुनवा खातून, हुस्न आरा, नरेश सिंह, राम सागर महतो, संतोष प्रजापति, कृष्णा लोहरा, अक्षय सिंह सहित अन्य शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >