करीब दो महीने बाद महेंद्र सिंह धौनी पहुंचे रांची, नयी जीप ग्रैंड चिरोकी की सवारी की

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी गुरुवार को अपने गृहनगर रांची पहुंचे. वह मुंबई से गो एयर के विमान से देर शाम रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पत्नी साक्षी और बचपन के मित्र सीमांत लोहानी पहुंचे थे. एयरपोर्ट से निकलकर धौनी सिमलिया स्थित अपने फॉर्म हाउस रवाना हो गये. एयरपोर्ट […]

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी गुरुवार को अपने गृहनगर रांची पहुंचे. वह मुंबई से गो एयर के विमान से देर शाम रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पत्नी साक्षी और बचपन के मित्र सीमांत लोहानी पहुंचे थे. एयरपोर्ट से निकलकर धौनी सिमलिया स्थित अपने फॉर्म हाउस रवाना हो गये. एयरपोर्ट से धौनी अपनी नयी कार जीप ग्रैंड चिरोकी चलाकर रवाना हुए. करीब 80 लाख रुपये की ग्रैंड चिरोकी जुलाई में ही उनके कार कुनबे में शामिल हुई है.
फैंस के साथ ली सेल्फी
ब्लैक ट्राउजर व ब्लैक टी-शर्ट पहने धौनी एयरपोर्ट से बाहर निकले. वहां उनके फैंस पहले से उनका इंतजार कर रहे थे. एयरपोर्ट पर उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली. इसके बाद वह अपने फॉर्म हाउस रवाना हो गये.
करीब दो महीने बाद लौटे
धौनी करीब दो महीने बाद घर लौटे हैं. वह जुलाई के अंतिम सप्ताह में रांची से रवाना हुए थे. इसके बाद एक अगस्त से 15 अगस्त तक वह सेना की ड्यूटी में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. सेना की ड्यूटी पूरी करने के बाद धौनी पत्नी व बेटी जीवा के साथ मुंबई और उसके बाद अमेरिका में गये. वहां से वह गुरुवार को रांची लौटे. वर्ल्ड कप के बाद से धौनी ब्रेक पर चल रहे हैं. इस बीच उनके संन्यास लेने की भी खबर काफी वायरल हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >