रांची : युवक ने लड़की भगायी, तो महिलाओं ने उसकी मां को पीटा

रांची : इरगू टोली कैलाश नगर निवासी एक युवक पर लड़की भगाने का आरोप लगा कर लड़की के घरवाले सहित कैलाश मंदिर रोड नंबर-तीन निवासी 20-25 महिलाओं ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की़ इतना ही नहीं महिलाओं ने युवक की मां ममता देवी के साथ मारपीट भी की़ जब ममता देवी सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी […]

रांची : इरगू टोली कैलाश नगर निवासी एक युवक पर लड़की भगाने का आरोप लगा कर लड़की के घरवाले सहित कैलाश मंदिर रोड नंबर-तीन निवासी 20-25 महिलाओं ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की़ इतना ही नहीं महिलाओं ने युवक की मां ममता देवी के साथ मारपीट भी की़ जब ममता देवी सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची तो महिलाएं वहां भी पहुंच गयी और हंगामा किया. इसी बीच ममता देवी के कपड़े भी फाड़ दिये़ इस संबंध में ममता देवी ने नौ महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ घटना रविवार दिन के तीन बजे की है़
हंगामा को देखते हुए महिला थाना से महिला पुलिस को बुला लिया गया था़ जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले युवक, युवती को लेकर फरार हो गया था़ बाद में लड़की को बरामद कर लिया गया था. उस समय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन युवती ने न्यायालय में बयान दिया था कि वह उसके साथ रहना चाहती है. उसके बाद युवक को रिहा कर दिया गया़ वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है़ आरोप है कि फिर से वह युवती को लेकर भाग गया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >