रांची के प्रवीण की पेंटिंग पीएमओ करेगा नीलाम

रांची : पीएम नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों को अब लोग अपना बना सकेंगे. पीएमओ ने उपहारों की ऑनलाइन नीलामी करने का निर्णय लिया है. इसमें रांची के वाटर कलर पेंटिंग एक्सपर्ट प्रवीण कर्मकार की पेंटिंग भी शामिल है. इस नीलामी में प्रवीण की वह तसवीर चिह्नित की गयी है, जिसे उन्होंने पीएम को आयुष्मान […]

रांची : पीएम नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों को अब लोग अपना बना सकेंगे. पीएमओ ने उपहारों की ऑनलाइन नीलामी करने का निर्णय लिया है. इसमें रांची के वाटर कलर पेंटिंग एक्सपर्ट प्रवीण कर्मकार की पेंटिंग भी शामिल है.
इस नीलामी में प्रवीण की वह तसवीर चिह्नित की गयी है, जिसे उन्होंने पीएम को आयुष्मान योजना की शुरुआत के दौरान प्रभात तारा मैदान में भेंट की थी. इस तसवीर में झारखंड की एक महिला से प्रधानमंत्री आशीर्वाद लेते नजर अा रहे हैं. पेंटिंग के बैकग्राउंड में जगन्नाथ मंदिर भी दिख रहा है. ऑनलाइन वेबसाइट पर इस तसवीर की कीमत 1.5 लाख रुपये तय की गयी है. नीलामी तीन अक्तूबर की शाम पांच बजे तक हाेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >