अनगड़ा : देश की आधी आबादी माताओं और बहनों की है. अगर भारत को वैभवशाली राष्ट्र बनाना है, तो पहले महिलाओं को सशक्त करना होगा. इसके बगैर देश मजबूत नहीं हो सकता. यह बात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही. वह राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में शनिवार को जोन्हा गुड़ीडीह सेवाधाम प्रकल्प में आयोजित दो दिवसीय पूर्वी भारत महिला प्रतिनिधि कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं. कार्यशाला का उद्घाटन राज्यपाल ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया.
महिला सशक्तीकरण से ही देश की तरक्की संभव - द्रौपदी मुर्मू
अनगड़ा : देश की आधी आबादी माताओं और बहनों की है. अगर भारत को वैभवशाली राष्ट्र बनाना है, तो पहले महिलाओं को सशक्त करना होगा. इसके बगैर देश मजबूत नहीं हो सकता. यह बात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही. वह राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में शनिवार को जोन्हा गुड़ीडीह सेवाधाम प्रकल्प में आयोजित दो […]

इसमें पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, अोड़िशा, बंगाल, बिहार और झारखंड की महिला प्रतिनिधि भाग ले रही हैं. राज्यपाल ने आगे कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. राज्यपाल ने सेवा भारती के सेवा कार्यों की सराहना की.
महिलाओं को स्वावलंबी बना रही सेवा भारती: सेवा भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेणु पाठक ने कहा कि पूरे देश में फैली राष्ट्रीय सेवा भारती की 977 संस्थाएं महिलाओं के आर्थिक विकास व स्वावलंबन के लिए कार्य करती हैं. अध्यक्षता ओमप्रकाश केजरीवाल ने. संचालन पूनम आनंद तथा धन्यवाद ज्ञापन ऋषि पांडेय ने किया.
कार्यक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचारक गुरुशरण प्रसाद, प्रांत प्रचारक रविशंकर, भानुमति, एचपी नारायण, सेवा भारती के उपाध्यक्ष चतुर्भुज खेमका, सहसचिव राधेश्याम अग्रवाल, अद्धेवदत चरण दास, जैलेंद्र कुमार, नरेश साहू, संजय गोयल, अनिल सिंघानिया आदि उपस्थित थे.