रांची : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव सह झारखंड प्रभारी नेटा डिसूजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी महिलाओं को पूरी सक्रियता के साथ संगठन की विचारधाराओं एवं नीतियों से आम जनता को अवगत कराना है. साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करना है.
नेटा डिसूजा बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर रही थीं. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करें.
सह प्रभारी इंद्राणी चटर्जी मिश्रा ने कहा कि संगठन में महिलाओं की अपनी अलग ही पहचान होती है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि महिलाएं विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. बैठक में बॉबी भगत, बेबी सिन्हा, गौरी मल्लिक, बबीता सिं लीलावती देवी, ऊषा यादव, अमृता भगत, मेरी तिर्की, हेम लता देवी, रीता सिन्हा समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं.
