मुहर्रम जुलूस के लिए यातायात में बदलाव, ड्रॉप गेट भी लगेंगे

रांची : मुहर्रम नौ और दस सितंबर (आठवीं व पहलाम) को मनाया जायेगा. मुहर्रम का जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए एकरा मस्जिद (रतन पुलिस पोस्ट) चौक, उर्दू लाइब्रेरी तक व लेक रोड, अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, श्रद्धानंद रोड होते हुए महावीर चौक जायेगी. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कुछ मुख्य मार्गों […]

रांची : मुहर्रम नौ और दस सितंबर (आठवीं व पहलाम) को मनाया जायेगा. मुहर्रम का जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए एकरा मस्जिद (रतन पुलिस पोस्ट) चौक, उर्दू लाइब्रेरी तक व लेक रोड, अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, श्रद्धानंद रोड होते हुए महावीर चौक जायेगी. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कुछ मुख्य मार्गों के यातायात में आंशिक परिवर्तन किया है. जुलूस के दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में वर्जित रहेगा.

रेडियम चौक से शहीद चौक के लिए वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. जेल चौक की ओर वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जायेगा.

लालपुर चौक से मेन रोड की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा. वाहनों का मार्ग की डंगरा टोली की ओर वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जायेगा.

बहू बाजार से कर्बला चौक ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सुजाता चौक की ओर मार्ग परिवर्तित किया जायेगा.
कर्बला चौक से एकरा मस्जिद(रतन पुलिस पोस्ट) चौक की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. मिशन चौक की ओर मार्ग परिवर्तित किया जायेगा.
कर्बला चौक से चर्च रोड, काली मंदिर की ओर वाहनों प्रवेश वर्जित. मिशन चौक की ओर मार्ग परिवर्तित किया जायेगा.
सुजाता चौक से मेन रोड की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित. मुंडा चौक की ओर मार्ग परिवर्तित किया जायेगा.
डंगराटोली से मेन रोड की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित. लालपुर व काटांटाली चौक की ओर मार्ग परिवर्तित किया जायेगा.
शहीद चौक से अलबर्ट एक्का चौक की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित. अपर बाजार की ओर मार्ग परिवर्तित किया जायेगा. इन जगहों पर लगेगा ड्रॉप गेट : आइटीआइ के पास, पंडरा, चांदनी चौक, कांके रोड, तुपुदाना चौक, शहीद मैदान, कुसई घाघरा, बिरसा चौक, दुर्गा सोरेन चौक, बोड़ेया, बूटी मोड़, खेलगांव मोड़ में ड्रॉप गेट लगाया जायेगा.
मुहर्रम जुलूस का समितियां करेंगी स्वागत
रांची. श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब की बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा, श्री महावीर मंडल, मुहर्रम कमेटी खलीफा एवं केंद्रीय सरना समिति के सदस्य उपस्थित थे. निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव, मुहर्रम व करमा पूजा महोत्सव को मिलजुल कर धूमधाम से मनाना है.
केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस को लेकर जो गलतफहमी थी, उसे दूर कर लिया गया है और जो जुलूस मुहर्रम का आयेगा, उसका केंद्रीय सरना समिति स्वागत करेगी. सभी पूजा समितियों ने निर्णय लिया कि वह मुहर्रम के जुलूस का स्वागत करेंगे.
श्री महावीर मंडल मुहर्रम जुलूस का स्वागत करेगा : श्री महावीर मंडल रांची के द्वारा महावीर चौक में जुलूस का स्वागत किया जायेगा. अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करनेवाले सम्मानित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >