गरीबों के आवास में आंतरिक साज-सज्जा भी करायेगा जुडको

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बननेवाले गरीबों के आवास में जुडको आंतरिक साज-सज्जा भी करायेगा. यह निर्देश नगर विकास विभाग के सचिव सह जुडको के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने जुडको को दिया है. श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनायी जा रही सभी आवासीय इकाइयों में लगायी जानेवाली […]

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बननेवाले गरीबों के आवास में जुडको आंतरिक साज-सज्जा भी करायेगा. यह निर्देश नगर विकास विभाग के सचिव सह जुडको के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने जुडको को दिया है. श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनायी जा रही सभी आवासीय इकाइयों में लगायी जानेवाली टाइल्स एक ही रंग और एक ही स्टैंडर्ड के होने चाहिए. अावासों में वाटर टैप, पेंट, पंखा व लाइट भी ब्रांडेड कंपनियों के लगाये जायें.

सीढ़ियां, भवन व अन्य आधारभूत संरचना भी एक रंग के हो. आवासों में पर्दा, घड़ी, कैलेंडर व टीवी लगाये जायें. सभी लाभुकों को आंतरिक साज-सज्जा के साथ आवास उपलब्ध कराया जाये. सचिव ने नगरीय प्रशासन व जुडको को आवासीय काॅलोनियों का आंतरिक डिजाइन भी तैयार कराने के निर्देश दिये.
उन्होंने रांची, जमशेदपुर और धनबाद में साप्ताहिक शिविर लगा कर निर्माणाधीन आवासों के लाभुकों की आवंटन सूची तैयार करने को कहा. उन्होंने रांची के बनहोरा, जमशेदपुर के बागुनहातु, धनबाद के बरमुडी व होरलाडीह आवासीय काॅलोनियों की घेराबंदी के निर्देश दिये.
कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणाधीन जुपमी भवन, कन्वेंशन सेंटर एवं सिविक टावर के निर्माण की अवधि में सिर्फ छह माह का विस्तार दिया जायेगा. उन्होंने रांची नगर निगम के नये निर्माणाधीन भवन का उद्घाटन 15 अक्तूबर तक कराने का निर्देश दिया. बैठक में नगरीय प्रशासन (निदेशक) मृत्युंजय वर्णवाल, धर्मदेव मिश्र, राजीव कुमार वासुदेवा, अमित चक्रवर्ती, विनय राय, पीके सिंह, संतोष चौबे, अनुराग कुमार व संवेदक कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >