रांची : दिल्ली के जंतर-मंतर में अन्याय दिवस मनाया, कहा - कुरमी को एसटी का दर्जा दिया जाये

बिना किसी संवैधानिक नोटिफिकेशन के कुरमी को एसटी लिस्ट में शामिल नहीं करना धोखा है : शीतल रांची : ऑल इंडिया टोटेमिक कुड़मी एसोसिएशन, दिल्ली के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर में अन्याय दिवस मनाया गया. इसमें कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, सालबनी, बंगाल के विधायक श्रीकांत महतो, खुशी महतो के अतिरिक्त […]

बिना किसी संवैधानिक नोटिफिकेशन के कुरमी को एसटी लिस्ट में शामिल नहीं करना धोखा है : शीतल
रांची : ऑल इंडिया टोटेमिक कुड़मी एसोसिएशन, दिल्ली के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर में अन्याय दिवस मनाया गया. इसमें कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, सालबनी, बंगाल के विधायक श्रीकांत महतो, खुशी महतो के अतिरिक्त झारखंड, दिल्ली, बंगाल, ओड़िशा व असम राज्य के विभिन्न कुड़मी संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए़ शीतल ओहदार ने कहा कि 1931 से पहले कुरमी/कुड़मी (महतो) समाज प्रिमिटिव ट्राइब के उन 13 समुदायों के साथ सूचीबद्ध था, जो आज एसटी की सूची में शामिल है़ं बिना किसी संवैधानिक नोटिफिकेशन के कुड़मी/कुरमी (महतो) को एसटी लिस्ट में शामिल नहीं करना धोखा है़
कुड़मी समाज, दिल्ली के अमित महतो ने कहा कि कुड़मी समाज दिल्ली की अगुवाई में हर साल दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन किया जाता है, ताकि समाज को उसका संवैधानिक अधिकार मिल सके़ सालबनी के विधायक श्रीकांत महतो ने कहा कि कुरमी/ कुड़मी(महतो) को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग उचित है़
सरकार को हर हाल में एसटी का दर्जा देना होगा़ विलंब होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जायेगा़ केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो ने कहा कि समाज को हक व अधिकार दिलाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है़ कार्यक्रम में ओम प्रकाश महतो, रचिया महतो, मोहन महतो, गौरीशंकर महतो, अनिल महतो, रूपलाल महतो, सखीचंद महतो, डॉ आदित्य महतो आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >