रांची : छेड़छाड़ के अभियुक्त को एक साल सजा

रांची : पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडेय की अदालत ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के अभियुक्त ननकी चौधरी को एक साल की सजा सुनायी है. मामला वर्ष 2015 का है़ इस संबंध में सुखदेवनगर (कोतवाली) में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में नाबालिग ने लिखा था कि वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट […]

रांची : पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडेय की अदालत ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के अभियुक्त ननकी चौधरी को एक साल की सजा सुनायी है. मामला वर्ष 2015 का है़ इस संबंध में सुखदेवनगर (कोतवाली) में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में नाबालिग ने लिखा था कि वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी.
तभी न्यू मधुकम के स्वर्ण जयंती नगर, शिव मंदिर के समीप ननकी चौधरी ने उसके साथ अश्लील हरकत की. अभियुक्त ने छात्रा को इस बात की जानकारी देने पर दुष्कर्म की धमकी दी थी. इसके बाद नाबालिग ने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी. तब परिजन सुखदेवनगर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >