रांची : झामुमो नेता छोटेलाल भाजपा में शामिल

रांची : बगोदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे झामुमो नेता छोटेलाल यादव और गढ़वा के मंझिगांव के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष दुबे शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी़ मौके पर श्री साहू […]

रांची : बगोदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे झामुमो नेता छोटेलाल यादव और गढ़वा के मंझिगांव के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष दुबे शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी़
मौके पर श्री साहू ने कहा कि भाजपा में ही एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी का सर्वोच्च पद हासिल कर सकता है. वहीं दूसरी विपक्षी पार्टियां, वंशवाद, परिवारवाद से ग्रसित है़ं विधायक नगेंद्र महतो ने कहा कि विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की तस्वीर बदल चुकी है़ पार्टी में शामिल होने वाले छोटेलाल यादव ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >