रांची : बंधु की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरा झाविमो, पुतला फूंका गया

रांची : पूर्व शिक्षा मंत्री व झाविमो नेता बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को झाविमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. झाविमो कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला. अलबर्ट एक्का चौक के पास सरकार का पुतला फूंका. मौके पर झाविमो नेताओं ने कहा कि रघुवर सरकार अपनी विफलताओं […]

रांची : पूर्व शिक्षा मंत्री व झाविमो नेता बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को झाविमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. झाविमो कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला.
अलबर्ट एक्का चौक के पास सरकार का पुतला फूंका. मौके पर झाविमो नेताओं ने कहा कि रघुवर सरकार अपनी विफलताओं से हताश है़, इसलिए विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रही है.
इधर केंद्रीय आदिवासी मोर्चा ने पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की की गिरफ्तारी को लेकर एतराज जताया है. मोर्चा के महासचिव अलविन लकड़ा ने पत्रकारों से कहा कि बंधु तिर्की आदिवासियों की आवाज हैं. उन्हें षडयंत्र के तहत सरकार के इशारे पर जेल भेजा गया है. सीबीआइ ने पहले ही क्लीन चिट दी है. बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है.
बंधु ने दाखिल की जमानत याचिका
रांची : एसीबी के विशेष प्रभारी न्यायाधीश दिवाकर पांडेय की अदालत में झाविमो नेता बंधु तिर्की की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गयी. याचिका पर अगली सुनवाई शुक्रवार को हाेगी. गौरतलब है कि नेशनल गेम घोटाला के आरोपी बंधु तिर्की को एसीबी ने सिविल कोर्ट परिसर से बुधवार को गिरफ्तार किया था. मामले में आइओ शिवेंदु पाढ़ी का बयान भी दर्ज किया गया. उनका बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >