रांची : रेलवे बोर्ड को भेजा रांची-डेहरी इंटरसिटी 18 से चलाने का प्रस्ताव

रांची : रांची रेल मंडल ने 18 सितंबर से रांची से डेहरी ऑन सोन के बीच वाया लोहरदगा, टोरी नयी इंटरसिटी ट्रेन चलाने प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक की ओर से एक पत्र रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निदेशक के पास भेजा है. मालूम […]

रांची : रांची रेल मंडल ने 18 सितंबर से रांची से डेहरी ऑन सोन के बीच वाया लोहरदगा, टोरी नयी इंटरसिटी ट्रेन चलाने प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक की ओर से एक पत्र रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निदेशक के पास भेजा है. मालूम हो कि रेल मंत्री पहले ही इस लाइन पर इस ट्रेन को चलाने की हरी झंडी दे दी है.
हटिया-झाड़सुगुड़ा नौ तक रद्द : चक्रधरपुर मंडल के बागड़ीही स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने के कारण ट्रेन संख्या 68161 हटिया-झाड़सुगुड़ा अौर 68162 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू पैसेंजर गुरुवार से नौ सितंबर तक रद्द रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >