रांची : नगड़ी की 3.73 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करायेगा प्रशासन

रांची : नगड़ी अंचल के पुंदाग गांव में 3.73 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लोगों ने भवन बना लिया है. जिला प्रशासन के आदेश पर नगड़ी अंचलाधिकारी की ओर से यहां के 12 लोगों को नोटिस जारी किया गया है. इसमें अतिक्रमणकारियों से कहा गया है कि पुंदाग गांव की यह जमीन गैर मजरूआ […]

रांची : नगड़ी अंचल के पुंदाग गांव में 3.73 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लोगों ने भवन बना लिया है. जिला प्रशासन के आदेश पर नगड़ी अंचलाधिकारी की ओर से यहां के 12 लोगों को नोटिस जारी किया गया है.
इसमें अतिक्रमणकारियों से कहा गया है कि पुंदाग गांव की यह जमीन गैर मजरूआ है. उनके खिलाफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का केस दर्ज किया गया है. इसलिए वे 15 दिनों के अंदर अपनी जमीन से संबंधित दावा और कागजात पेश करें. 15 दिनों के अंदर दावा पेश नहीं करने पर प्रशासन कार्रवाई का अंतिम आदेश पास करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >