रांची : आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो रोम रवाना

रांची : आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो और जमशेदपुर के अपोस्तोलिक एडमिनिस्ट्रेटर बिशप तेलेस्फोर बिलुंग रोम जाने के क्रम में मंगलवार काे दिल्ली के लिए रवाना हुए. 13 सितंबर को पोप फ्रांसिस के साथ उनकी बातचीत होगी. 16 सितंबर को वे रांची लौटेंगे. बिशप तेलेस्फोर ने बताया कि यह ‘एड लिमिना’ विजिट है, जिसमें पोप किसी क्षेत्र […]

रांची : आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो और जमशेदपुर के अपोस्तोलिक एडमिनिस्ट्रेटर बिशप तेलेस्फोर बिलुंग रोम जाने के क्रम में मंगलवार काे दिल्ली के लिए रवाना हुए. 13 सितंबर को पोप फ्रांसिस के साथ उनकी बातचीत होगी. 16 सितंबर को वे रांची लौटेंगे. बिशप तेलेस्फोर ने बताया कि यह ‘एड लिमिना’ विजिट है, जिसमें पोप किसी क्षेत्र विशेष के बिशपों से मिलते हैं. यह बैठक सामान्यत: आठ साल में एक बार होती है़पोप फ्रांसिस इस सितंबर और अक्तूबर में झारखंड, बिहार, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बिशपों से मिलेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >