रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि 25 सितंबर को धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में होनेवाले जनादेश महासंगम को लेकर कार्यकर्ता राज्य भर में जनसंपर्क अभियान चलाये़ं आयोजन में जनता की बड़ी भागीदारी तय करनी है़ यह विधानसभा चुनाव का आगाज होगा़
कार्यकर्ता जनता से जुड़ें और चुनाव की तैयारी में लग जाये़ं श्री मरांडी मंगलवार को पार्टी कार्यालय में झाविमो ग्रामीण जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में लोगों को एकजुट करे़ं झाविमो ने जनता के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है़
ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक ने कहा कि रांची ग्रामीण क्षेत्र में पड़नेवाले हटिया विधानसभा की बैठक पांच को, खिजरी विधानसभा की बैठक छह को, कांके विधानसभा की बैठक सात को और तमाड़ व सिल्ली विधानसभा की बैठक आठ सितंबर को तय की गयी है़ बैठक को महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव , शरीफ अंसारी, संपति देवी, अनिता गाड़ी, दयानंद राम, संजय टोप्पो, शशि कुमार साहू, उमेश महतो, अजय कच्छप, मुना बड़ाइक, डॉ विनोद सिंह ने भी संबोधित किया़
