खूंटी में पूर्व उग्रवादी की गोली मार कर हत्या

जिकिलता मैदान के पास अपराधियों ने मारी चार गोली अनुरंजन हाॅकी मैच खेलने के लिए रांची से खूंटी आया था रांची/खूंटी : खूंटी के जिकिलता मैदान के पास सोमवार की देर शाम पूर्व उग्रवादी अनुरंजन समद की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वह अड़की थाना क्षेत्र के जिलुगड़ा गांव का रहनेवाला […]

जिकिलता मैदान के पास अपराधियों ने मारी चार गोली
अनुरंजन हाॅकी मैच खेलने के लिए रांची से खूंटी आया था
रांची/खूंटी : खूंटी के जिकिलता मैदान के पास सोमवार की देर शाम पूर्व उग्रवादी अनुरंजन समद की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वह अड़की थाना क्षेत्र के जिलुगड़ा गांव का रहनेवाला था. वह रांची में रहता था.
जिकिलता मैदान में सोमवार को हाॅकी मैच का आयोजन किया गया था. अनुरंजन समद हाॅकी मैच खेलने के लिए रांची से आया हुआ था. शाम में खेल समाप्त होने के बाद लगभग आठ से 10 की संख्या में हथियार के साथ अपराधी वहां आ पहुंचे. अपराधियों ने अनुरंजन समद पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. उसे चार गोली लगी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए और माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फरार हो गये. बताया जाता है कि अनुरंजन समद पूर्व में उग्रवादी रह चुका है.
संभावना व्यक्त की जा रही है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में उसकी हत्या की गयी होगी. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ आशीष कुमार महली समेत कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. अनुरंजन समद के रिश्तेदारों ने सदर अस्पताल आकर उसकी पहचानी की. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस संबंध में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >