मांडर : कट्टा के साथ लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

मांडर : मांडर पुलिस ने लूटपाट के कई मामलों में वांछित समीउल्लाह खान उर्फ सामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बेड़ो थाना क्षेत्र के चचकोपी निवासी इस अपराधी के पास से लोडेड कट्टा भी बरामद किया गया है. थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि समीउल्लाह खान हाल में विभिन्न थाना क्षेत्र […]

मांडर : मांडर पुलिस ने लूटपाट के कई मामलों में वांछित समीउल्लाह खान उर्फ सामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बेड़ो थाना क्षेत्र के चचकोपी निवासी इस अपराधी के पास से लोडेड कट्टा भी बरामद किया गया है.
थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि समीउल्लाह खान हाल में विभिन्न थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मियों व व्यापारियों से लूटपाट के मामले में वांछित था. उसे बिसाहाखटंगा पचपदा पुल के समीप से गिरफ्तार किया गया. समीउल्लाह खान उर्फ सामू का आपराधिक इतिहास रहा है. वह विभिन्न आपराधिक मामलों में मांडर के अलावा नरकोपी, बेड़ो व कैरो थाना से जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >