रांची : उपभोक्ता फोरम में छह हजार से अधिक मामले हैं लंबित

अध्यक्ष, महिला सदस्य व रजिस्ट्रार का पद भी रिक्त सचिव का पद भी अभी प्रभार में चल रहा है रांची : जिला उपभोक्ता फोरम रांची में अगस्त 2018 से मामलों की सुनवाई ठप है. मामला दर्ज करानेवाले पीड़ित उपभोक्ता परेशान हैं. उनका मामला लंबित है. केस में सिर्फ तिथि-दर-तिथि दी जाती है, लेकिन सुनवाई नहीं […]

अध्यक्ष, महिला सदस्य व रजिस्ट्रार का पद भी रिक्त सचिव का पद भी अभी प्रभार में चल रहा है
रांची : जिला उपभोक्ता फोरम रांची में अगस्त 2018 से मामलों की सुनवाई ठप है. मामला दर्ज करानेवाले पीड़ित उपभोक्ता परेशान हैं. उनका मामला लंबित है. केस में सिर्फ तिथि-दर-तिथि दी जाती है, लेकिन सुनवाई नहीं होती. छह हजार से अधिक मामले फोरम में न्याय के लिए दर्ज हैं.
वर्ष 2019 में अब तक 68 मामले दर्ज कराये गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार फोरम के अध्यक्ष अजीत प्रसाद वर्मा का कार्यकाल 31 जुलाई 2018 को समाप्त हो गया. तब से यह पद खाली पड़ा है. दो सदस्यों में से एक सदस्य का पद जनवरी 2018 से रिक्त है. महिला सदस्य संध्या सेनगुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद किसी सदस्य की नियुक्ति नहीं की गयी है. पुरुष सदस्य जय प्रकाश अग्रवाल कार्यरत हैं.
फोरम के सचिव का पद प्रभार में चल रहा है. नीरज कुमार सिंह को वर्तमान में उपभोक्ता फोरम के सचिव का भी प्रभार मिला हुआ है. फोरम में रजिस्ट्रार का पद भी खाली हो गया है. रजिस्ट्रार दिलीप कुमार सिंह ने त्याग पत्र दे दिया है. रजिस्ट्रार की नियुक्ति नहीं हुई है. उल्लेखनीय है कि फोरम में अध्यक्ष व दो सदस्य होते हैं. सदस्य में एक महिला व एक पुरुष सदस्य की नियुक्ति की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >