रांची : एदार ए शरिया झारखंड के नाजिमे आला, मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि 31 अगस्त, 29 जिलहिजा 1440 हिजरी को रांची समेत बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, लोहरदगा व अन्य जगहों पर मुहर्रम का चांद नजर आया, जिसकी तस्दीक काजीयान ए शरीअत ने कर दी है़
तस्दीक व चांद नजर आने की शहादत मिलने के बाद दारुल कजा एदार ए शरिया झारखंड इसलामी मरकज, हिंदपीढ़ी से विधिवत घोषणा की गयी कि चांद नजर आते ही हिजरी सन के नये वर्ष की शुरुआत हो गयी है़ इसलिए एक सितंबर, रविवार मुहर्रम महीने की पहली तारीख है और 10 सितंबर, मंगलवार को दसवीं यौम-ए-आशुरा है़
नाजिमे आला ने कहा कि यौम ए आशुरा के पाक अवसर पर राज्यभर में शहादत की महफिल व जुलूस, कुरआन खानी, सबील, गरीबों की सहायता व अन्य शहादत के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि हर दौर व समय में पैगामे करबला व इमान हुसैन पर अमल करने की जरूरत है़
आज मुहर्रम की पहली तारीख : दारूल कजा इमारत शरिया रांची के काजी शरीयत, मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने कहा है कि 31 अगस्त को मुहर्रम महीने का चांद देखा गया है़ एक सितंबर, को मुहर्रम महीने 1441 हिजरी की पहली तारीख है.
