दो से कैंप लगा लोगों की शिकायत सुनेगा बिजली विभाग

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम शहर के प्रमुख केंद्रों पर कैंप लगाकर लोगों की शिकायत सुनेगा. पहली कड़ी में दो से चार सितंबर तक राजधानी के अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाया जायेगा. इसमें बिजली बिल व अन्य शिकायतों का ऑन स्पॉट समाधान किया जायेगा. सुपरिटेंडेंट इंजीनियर द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है सात […]

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम शहर के प्रमुख केंद्रों पर कैंप लगाकर लोगों की शिकायत सुनेगा. पहली कड़ी में दो से चार सितंबर तक राजधानी के अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाया जायेगा. इसमें बिजली बिल व अन्य शिकायतों का ऑन स्पॉट समाधान किया जायेगा. सुपरिटेंडेंट इंजीनियर द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है सात प्वाइंट पर लोगों की शिकायतें सुनी जायेगी.

कैंप में जो शिकायतें सुनी जायेंगी
कैंप में बिल बिजली समय पर नहीं मिलना, बिल सुधार, नया कनेक्शन लेने, कनेक्शन के बावजूद बिल नहीं मिलना, बिल संबंधी विवाद, बिजली समस्या व आधारभूत संरचना से संबंधित शिकायत सुनी जायेगी.
कब कहां लगेगा कैंप : दो सितंबर : समय : 11:00 से 3:00 बजे तक. स्थान : डोरंडा बाजार, पुंदाग पीएसएस व सदाबहार चौक, नामकुम.
तीन सितंबर : समय : 11:00 से 3:00 बजे तक. स्थान : लटमा मार्केट, हरमू पावर सब स्टेशन व पानी टंकी पावर सब स्टेशन, बरियातू
चार सितंबर : समय : 11:00 से 3:00 बजे तक. स्थान : विवेकानंद पार्क के नजदीक अपर बाजार, ओटीसी ग्राउंड, पिस्का मोड़ व बिजली कार्यालय सैनिक मार्केट.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >