रांची़ : सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी

रांची़ : सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 55 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. इस मामले में टाटीसिलवे निवासी पीड़ित उत्तम सेनगुप्ता ने स्टेट साइबर थाना, रांची में अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत्त होने के बाद श्री सेन को 3.8 […]

रांची़ : सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 55 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. इस मामले में टाटीसिलवे निवासी पीड़ित उत्तम सेनगुप्ता ने स्टेट साइबर थाना, रांची में अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत्त होने के बाद श्री सेन को 3.8 लाख रुपये विभाग से मिलना था.
एक दिन उनके नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया. इस संबंध में फोन करने वाले व्यक्ति से उनकी बात हुई. फिर बातों का सिलसिला बढ़ा. पैसा निकलवाने और अन्य लाभ दिलाने के नाम पर फोन करने वाले ने धीरे-धीरे उनसे कई बार में बैंक एकाउंट से 55 लाख रुपये की ठगी कर ली. साइबर थाने की पुलिस के मुताबिक फ्रॉड करने वाले अपराधियों को गिरफ्त में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >