झारखंड हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार का निधन शुक्रवार सुबह हो गया. उन्होंने आज सुबह 5:16 बजे अंतिम सांस ली. इसी वर्ष प्रशांत कुमार ने झारखंड हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था. उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर कहा है कि जस्टिस प्रशांत कुमार के सम्मान में 30 […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार का निधन शुक्रवार सुबह हो गया. उन्होंने आज सुबह 5:16 बजे अंतिम सांस ली. इसी वर्ष प्रशांत कुमार ने झारखंड हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था.

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर कहा है कि जस्टिस प्रशांत कुमार के सम्मान में 30 अगस्त को झारखंड हाइकोर्ट समेत राज्य के सभी कोर्ट बंद रहेंगे. प्रदेश की किसी भी अदालत में शुक्रवार को कोई भी कामकाज नहीं होगा.

ज्ञात हो कि हाइकोर्ट में सबसे वरीय होने के नाते उन्हें झारखंड हाइकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया था. इससे पहले 21 जनवरी 2009 में जस्टिस प्रशांत कुमार ने झारखंड हाइकोर्ट के जज के रूप में योगदान दिया था. मई 2016 में झारखंड से उनका तबादला इलाहाबाद हाइकोर्ट कर दिया गया.

अपनी बीमारी का हवाला देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम से झारखंड हाइकोर्ट तबादला करने की गुहार लगायी थी. इसके बाद फिर उन्हें झारखंड हाइकोर्ट में पदस्थापित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >