झारखंड के 27 गांवों में चल रही उन्नत ग्राम योजना

रांची : कल्याण विभाग से संबद्ध अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम उन्नत ग्राम योजना का संचालन कर रहा है. यह योजना उन गांवों में चल रही है, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 90 से 100 फीसदी तक है. पहले चरण में 27 गांव लिये गये हैं. इन गांवों में चयनित गैर सरकारी संस्थाअों के माध्यम […]

रांची : कल्याण विभाग से संबद्ध अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम उन्नत ग्राम योजना का संचालन कर रहा है. यह योजना उन गांवों में चल रही है, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 90 से 100 फीसदी तक है. पहले चरण में 27 गांव लिये गये हैं. इन गांवों में चयनित गैर सरकारी संस्थाअों के माध्यम से इंट्री प्वाइंट एक्टिविटी चलायी गयी. इसके तहत जन जागरूकता सहित शुरुआती काम किये गये.
इसके बाद प्रति गांव साइन बोर्ड (एक), सोलर स्ट्रीट लाइट (20), सोलर ड्रिकिंग वाटर सिस्टम (एक), पावर टीलर या ट्रैक्टर वितरण, कृषि कार्य के लिए आठ इंच डीप बोरिंग, सामुदायिक भवन निर्माण तथा गांव में गठित पांच स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) एक-एक लाख की वित्तीय सहायता देने जैसे कार्य हो रहे हैं. योजना का मकसद संबंधित गांवों में मूलभूत सुविधाएं बहाल करना है.
उन्नत ग्राम योजना वाले गांव : ब्राह्मण (चतरा), उरवा (रामगढ़), छाताबाद व पतरोडीह (गिरिडीह), लोगाय (गोड्डा), बाजे व अलकिलवा (हजारीबाग), मेधातरी (कोडरमा), कुमारदगा (बोकारो), गोंडामारा समुरसाई (सरायकेला-खरसावां), चेलाबेड़ा (प. सिंहभूम), बानाबुड़ा (पू. सिंहभूम), मुर्गाडांगा (पाकुड़), चुटिया (साहेबगंज), मनीछापर व सारूबेड़ा (रांची), पथरा (देवघर), बड़ा संगरा (देवघर), मेढ़नाखुर्द (गढ़वा), मनिहारी (जामताड़ा), लोटवा व जैतूखाड़ (पलामू), मदनपुर व गम्हरिया (दुमका) तथा दुमदुमी, डहुआ व भदियारा (देवघर).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >