रातू व हरमू एलिवेटेड रोड को ले जरूरी कार्रवाई करें

रांची : मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने प्रस्तावित रातू व हरमू रोड एलिवेटेड रोड को लेकर एनएचएआइ के क्षेत्रीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. दोनों एलिवेटेड रोड के इंटीग्रेटेड एलिवेटेड स्ट्रक्चर के मद्देनजर यूटिलिटी शिफ्टिंग पर काम करने को कहा है. बिजली पोल-तार आदि के साथ ही जलापूर्ति वाली पाइप लाइन […]

रांची : मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने प्रस्तावित रातू व हरमू रोड एलिवेटेड रोड को लेकर एनएचएआइ के क्षेत्रीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. दोनों एलिवेटेड रोड के इंटीग्रेटेड एलिवेटेड स्ट्रक्चर के मद्देनजर यूटिलिटी शिफ्टिंग पर काम करने को कहा है.

बिजली पोल-तार आदि के साथ ही जलापूर्ति वाली पाइप लाइन की शिफ्टिंग पर बिजली विभाग व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर कार्रवाई करने को कहा है.
इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक बोझ है. हमेशा सड़क जाम रहती है. ट्रैफिक रोकना या डायवर्ट करना बड़ी चुनौती है. ऐसे में क्षेत्रीय पदाधिकारी से कहा गया है कि वह ट्रैफिक डायवर्सन पर भी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हल निकालने की दिशा में कार्रवाई करें. भूमि उपलब्धता की स्थिति भी देखने को कहा है. कहां-कहां कितनी जमीन की जरूरत है, यह देख कर उस दिशा में काम करने का निर्देश दिया. परामर्शी के साथ भी बैठक करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >