पिस्कानगड़ी : एक ही रात चार प्रतिष्ठानों में चोरी

छत में लगी एसबेस्टस शीट तोड़कर दिया घटना को अंजाम सभी दुकान थाना से एक किमी के दायरे में हैं पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित चार प्रतिष्ठानों में गुरुवार की रात चोरी की घटना घटी. चोर दुकान की छत की एसबेस्टस शीट तोड़कर नकद सहित हजारों रुपये का […]

छत में लगी एसबेस्टस शीट तोड़कर दिया घटना को अंजाम
सभी दुकान थाना से एक किमी के दायरे में हैं
पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित चार प्रतिष्ठानों में गुरुवार की रात चोरी की घटना घटी. चोर दुकान की छत की एसबेस्टस शीट तोड़कर नकद सहित हजारों रुपये का सामान चुरा ले गये. इस संबंध में सभी भुक्तभोगियों ने थाना में लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है.
हालांकि हीरो शोरूम में एक चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है. शोरूम के मालिक बलराम साहू ने बताया कि चोर दुकान के ऊपरी तल्ले में लगी एसबेस्टस शीट तोड़कर अंदर घुसा. काउंटर को स्क्रूड्राइवर से तोड़कर पैसा निकाल लिया.
काउंटर में सर्विसिंग, इंश्योरेंस व सामान बिक्री का पैसा था. वहीं शोरूम के बगल में ही अर्थ मेटल इंटरप्राइजेज नामक छड़-सीमेंट की दुकान है. जिसका पिछला दरवाजा काटकर चोर अंदर घुसे व कैश काउंटर तोड़कर पांच हजार रुपये चुरा ले गये. इसके बाद चोर शर्मा एल्युमीनियम दुकान की एसबेस्टस शीट काटकर नीचे उतरे व लगभग 20 हजार का सामान तथा काउंटर में रखे 30500 रुपये उड़ा ले गये.
दुकान मालिक कैलाश शर्मा ने बताया कि थाना से दुकान नजदीक होने के बावजूद इस तरह की घटना चिंतनीय है. इधर, चोरों ने तिगराटोली स्कूल के समीप अग्रवाल सीमेंट नामक दुकान को भी निशाना बनाया. यहां भी एसबेस्टस शीट तोड़कर चोर काउंटर से लगभग चार हजार रुपये तथा चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति चुरा ले गये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >