रातू : प्रार्थना में देर से आया, तो प्राचार्य ने थप्पड़ जड़ा, कान का पर्दा फटा

10वीं का छात्र दिव्यांशु जेके इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में रहता है रातू : जेके इंटरनेशनल स्कूल अगड़ू में देर से आने पर प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने दसवीं के छात्र दिव्यांशु गुप्ता को थप्पड़ मारा. जिससे छात्र के कान में खून जम गया और पर्दा फट गया. इस संबंध में भरनो निवासी छात्र के […]

10वीं का छात्र दिव्यांशु जेके इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में रहता है
रातू : जेके इंटरनेशनल स्कूल अगड़ू में देर से आने पर प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने दसवीं के छात्र दिव्यांशु गुप्ता को थप्पड़ मारा. जिससे छात्र के कान में खून जम गया और पर्दा फट गया.
इस संबंध में भरनो निवासी छात्र के दादा किशोरी साहू ने रातू थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसमें कहा गया है कि दिव्यांशु गुप्ता स्कूल के हॉस्टल में रह कर दसवीं कक्षा में पढ़ता है. बुधवार सुबह 7.30 बजे होने वाली प्रार्थना में वह पांच मिनट की देरी से पहुंचा था. उसके साथ अन्य 10-15 छात्र थे.
स्कूल के प्राचार्य ने अन्य छात्रों को डांटा तथा दिव्यांशु के कान के समीप जोर से थप्पड़ मारा. छात्र ने क्लास शिक्षक से इसकी शिकायत की. इसके बाद उसे इलाज के लिए कटहल मोड़ स्थित रिंची अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉ राकेश रंजन ने जांच के बाद बताया कि कान में खून जम गया है और पर्दा फट गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामले में स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों को पढ़ाने के लिए रखा गया है. उन्होंने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचार्य को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >