रांची :जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर कांग्रेस भवन में शोकसभा

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में शोकसभा की गयी. इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि एकीकृत बिहार में डॉ मिश्रा ने आम लोगों के लिए बहुत ही […]

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में शोकसभा की गयी. इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि एकीकृत बिहार में डॉ मिश्रा ने आम लोगों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है एवं विकास की दिशा एवं दशा तय की है. उनके कार्यों को हमेशा याद किया जायेगा.

मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक सुखदेव भगत, डॉ इरफान अंसारी, पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, अशोक चौधरी, केशव महतो कमलेश, सुल्तान अहमद, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, शमशेर आलम, रवींद्र सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, कुमार राजा, संजय लाल पासवान, राकेश किरण महतो, अजयनाथ शाहदेव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >